छत्तीसगढ़

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है। कोपरा स्थित सामाजिक भवन में हुई समीक्षा बैठक में शादी घरों में डीजे बजाने पर सख्त नाराजगी जताई गई। बैठक में बताया गया कि कुछ गांवों में नियमों के खिलाफ डीजे चलाया गया था। जिसके बाद संबंधित लोगों को सामाजिक नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई। समाज के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि विवाह समारोहों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही छठी कार्यक्रमों में नशापान और रिसेप्शन में बफे सिस्टम बंद करने का भी आह्वान किया गया।

वरिष्ठों ने युवाओं को सामाजिक अनुशासन और परंपराओं से जुड़ने की सीख दी। बैठक में कई गांवों के युवक-युवतियों और समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समाज का कहना है कि आधुनिकता के नाम पर पारंपरिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। इसीलिए सामाजिक नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। बैठक में सामाजिक मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अब आने वाले विवाह सीजन में समाज की नजर नियम तोड़ने वालों पर रहेगी।

kgnews

Recent Posts

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

भोपाल मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं पर…

24 minutes ago
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव भोपाल भारतीय संस्कृति और हिंदू…

43 minutes ago
महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

55 minutes ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

1 hour ago
CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

धमतरी/कुरुद। जिले के पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत आने वाले बिरेझर चौकी क्षेत्र के स्थित शीतला…

1 hour ago
CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

1 hour ago