बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप एंड गो में बैरियर लगाकर ठेकेदार की अवैध वसूली को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने जमकर नाराजगी जताई। मामले की सुनवाई के दौरान DRM का जवाब पढ़कर नाराज चीफ जस्टिस ने कहा कि इतना बड़ा रेलवे स्टेशन चला रहे हो, हजारों यात्रियों का आना-जाना है, उनसे कोई मतलब है या नहीं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मनमानी चल रही है, कहां है DRM? ऑफिस से निकलकर रेलवे स्टेशन जाकर देखें कि क्या हालात है। यहां कोई सिस्टम है या नहीं।
दरअसल, शुक्रवार को रेलवे की अव्यवस्था को लेकर मीडिया की खबर को जनहित याचिका मानने वाली केस की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर डीआरएम की तरफ से शपथ पत्र के साथ जवाब प्रस्तुत किया गया। इसमें DRM ने कहा है कि समाचार प्रकाशित करने वाले संपादक को पत्र लिखा गया है। जिसमें ड्रॉप एंड गो में जबरिया वसूली संबंधी 59 रुपए की रसीद मांगी गई है। रसीद मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। यह जवाब पढ़कर चीफ जस्टिस बेहद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि DRM क्या कर रहे हैं? ऑफिस से निकलकर देखें रेलवे स्टेशन के हालात।
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…
भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह…
भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…