रायपुर/दिल्ली। इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस के रेट अपडेट कर दिए हैं। वहीं, आज 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 17 रुपये तक की कटौती की गई है। आज 1 मई को कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाय अब 1851.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1713.50 रुपये की जगह अब 1699 रुपये और चेन्नई में 1921.50 रुपये की जगह 1906.50 रुपये हो गई है। दिल्ली में अब यह 1747.50 रुपये का मिलेगा। आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेंगे। घरेलू एलपीजी गैस के रेट 8 अप्रैल को अपडेट हुए थे। तब सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी थी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता होकर 1762 रुपये का हो गया और आज 1 मई को भी इसी रेट पर मिल रहा है। देश में कुल 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत हैं, जहां गरीबों को सिलेंडर ₹300 कम में मिलता है। दक्षिण के राज्यों (जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में पहले से ही स्टेट स्कीम्स चलने की वजह से यहां सिर्फ 10% उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…