CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस

राजनांदगांव.

जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही बरते जाने पर सिविल सर्जन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। अपनी ड्यूटी में इन दोनों डाक्टरों द्वारा उपस्थित नही रहने के मामले सामने आई है। वही हाजिरी रजिस्टर में भी दस्तखत नही करने के आलावा अस्पताल की टाइमिंग में निजी प्रैक्टिस की बात सामने आई है। ड्यूटीरत दोनो डाक्टरों को नोटिस जारी किया गया है।

राज्य शासन द्वारा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने कई योजनाएं चला रही है। जिसमें हर साल लाखों रूपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन यहां डाक्टर शासन के मुहिम पर पानी फेरते नजर आ रहे है।
जानकारी अनुसार सिविल सर्जन डां महेन्द्र प्रसाद ने इस मामले में डां विक्रम बैद और डां मयंक सुराना को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होने उल्लेख किया है कि, छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 14 जुलाई 2026 को अस्पताल प्रबंधन गये शिकायत पत्र सौंपा गया हैं। जिसमें एसएनसीयू विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सको के नियमित तौर पर वार्ड में उपस्थित ना रहने, शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालो में सेवाये देने तथा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने संबंधी मामले उल्लेखित है।

सरकारी छोड़ निजी प्रैक्टिस कर रहे डाक्टर
जिला चिकित्सालय राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) सीएस द्वारा जारी किए गए नोटिस में साफतौर पर कहा गया है कि, दोनो विशेषज्ञ रोस्टरवार दैनिक रूप से प्रातः 9 से 1 बजे एवं संध्याकालीन 5 से 7 बजे तक जिला चिकित्सालय के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के एसएनसीयू विभाग उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। शासकीय कार्य अवधि में आपके पदस्थापना आदेश के अंतर्गत नियुक्ति शर्तों के बिन्दु कमांक 05 के अनुसार निजी प्रैक्टिस की पात्रता नहीं होगी। जिसका शत्-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि, विगत दो माह से आप लोगो के द्वारा दैनिक रूप से उक्त पंजी में हस्ताक्षर नहीं किये जा रहे हैं। अतः दैनिक रूप से उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा माह जुलाई का वेतन स्थागित किया जावेगा जिसके लिए आप स्वंय जिम्मेदार होगें।

मरीज व स्टाफ से शालीनता बरते निर्देश
ऑनलाईन आधार बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के रिकार्ड के अनुसार दैनिक रूप से आप लोगो के द्वारा ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। अतः दैनिक रूप से रोस्टरवार ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। शिकायत यह भी रही है कि स्टाफ से डाक्टरों द्वारा दुर्व्यहार भी किया जाता है। जिसे लेकर कहा गया है। कि, ड्यूटी के दौरान वाणी में संयम, व्यवहार में शालीनता एवं स्टाफ के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए और इस तरह के प्रकरणो की भविष्य में पुनरावृत्ति नही किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Admin

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago