CG : Train cancelled: कई ट्रेनों को किया गया रद्द, सफर करने वाले ध्यान दें! …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 30 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले समाप्त कर दी जाएगी। जबकि 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है। इस दौरान 10 ट्रेनों को 3 से 24 मई तक 2026 तक कैंसिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियों में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गोंदिया स्टेशन जोन का एक अहम जंक्शन है। यहां दूसरी ट्रेनों का ठहराव और उनकी शुरुआती मरम्मत का काम भी यहीं किया जाता है। इसी वजह से स्टेशन की लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम किया जा रहा है। वाशेबल एप्रन बनने के बाद ट्रेनों की सफाई, संचालन और सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी। यह काम 3 मई से 22 मई तक चलेगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पहुंचेगी। 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर रीवा जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

11 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

11 hours ago