CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …
रायपुर। बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू आर एस कालोनी के सुनसान इलाके में हुई। रात 11.30 बजे के बाद को सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। इसमें डाग स्क्वाड और एफएसएल की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर मृतक के साथ संघर्ष के निशान और एक पत्थर मिला है। आरोपियों ने मृतक के सिर और चेहरे को बड़ी बेदर्दी से कुचल कर क्षत विक्षत किया है। घटना स्थल पर हजारों टन मलबा डंप किया जा रहा है। जो रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के तहत स्टेशन परिसर से निकाला जा रहा है।
यही पर इसके ठेकेदार का आफिस भी है। वहां के एक कर्मचारी ने अपने आफिस के पीछे लाश देख कर ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार ने आरपीएफ और फिर खमतराई पुलिस को दी। इसके बाद एडीसीपी गौरव मंडल ने टीम के साथ पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसके दाहिने हाथ में गोदना से आरके सारथी लिखा है। पुलिस ने रात ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान और उसके साथ किसी पुरानी रंजिश रखने वालों की तलाश कर रही है।
सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 सर्वे की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा…
शहर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया…
रायपुर, जशपुर विकासखंड के ग्राम कोमडो निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग बालती बाई को जिला प्रशासन…
स्वस्थ और समृद्ध वन पारिस्थितिकी तंत्र का मिला प्रमाण रायपुर, भारतीय उड़न गिलहरी (विशेषकर इंडियन…
‘मिशन दृष्टि’ के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों को वितरित किए फल अप्रैल से…