बिलासपुर । जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 6 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक स्पशेल एजुकेटर की भर्ती के लिए 27 जुलाई 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। यह भर्ती 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी एवं उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। प्राथमिक स्तर विद्यालय हेतु विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री अनिवार्य है।
इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन, बिलासपुर में डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवश्यक योग्यता एवं अन्य जानकारी, आवेदन पत्र प्रारूप जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन में चस्पा की गई है। साथ ही इस संबंध में जानकारी के लिए वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…
बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…
धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे…
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका…
बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले…
ग्वालियर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को विशेष नियुक्ति…