विशाखापट्टनम: छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई. यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो तब आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई. आग लगने की इस घटना में तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं,. गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…