छत्तीसगढ़

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो कि सात जून से लागू होगी. तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इसके पीछे ईरान संकट है. बताया गया है कि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमतों से जूझना पड़ रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि 7 जून से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जब वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें बढ़ गई थीं.

इंडस्ट्री के सूत्रों का तर्क है कि पिछली बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाई थी. हालिया बदलाव से पहले, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेचे जाने वाले हर LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था. पहली जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई. इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था. दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलता है.

LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल की कीमतों में व्यापक बढ़ोतरी के दौर के बीच हुई है. मई से अबतक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की दरों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है.इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, हालिया बढ़ोतरी के बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

kgnews

Recent Posts

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में…

46 minutes ago
5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक…

56 minutes ago
CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

1 hour ago
CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

1 hour ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

1 hour ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

2 hours ago