छत्तीसगढ़

CG : आरडीए ने कौशल्या माता विहार में हो रहे 500 कब्जे हटाए

रायपुर । कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के सेक्टर 3 में योजनाबध्द तरीके से किए जा रहे अवैध कब्जा को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया। कल दोपहर बाद अचानक फैली एक अफवाह के बाद गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर के निवासियों ने बोरिया तालाब के क्षेत्र सेक्टर 3 की खुली भूमि पर बांस, बल्ली, चादर, बोरा,रस्सी और साडियां लगा कर जमीन की घेराबंदी शुरु कर अपना कब्जा जमा करना शुरु कर दिया था।

इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थी। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के पूरे अमले को सक्रिय किया और निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आज ही सारे कब्जे हटाए जाएं। इस पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ शिम्मी नाहिद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम जोन – 10 और पुलिस प्रशासन के समन्वय से दोपहर 12 जेसीबी की मदद से स्थल पर बनीं झोपड़िया और कब्जे हटाए गए।

कब्जा करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कल दोपहर यह अफवाह ऊड़ाई थी कि कौशल्या माता विहार क्षेत्र में जमीन बंट रही है जिसे चाहिए वह आ कर जमीन घेर ले। इसके बाद लगभग 500 लोगों ने बांस, बल्ली, साड़ी, चादर, रस्सी और बोरा लगा कर जमीन घेरना शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण प्रशासन व्दारा दलबल के साथ कौशल्या माता विहार जा कर ढ़ाई घंटे में सभी कब्जे हटा दिए।

प्राधिकरण की ओर अधीक्षण अभियंता एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी ज्योति सिंह, राजस्व विभाग की तहसीलदारख्याति नेताम, नगर निगम जोन 10 के सहायक अभियंता सुशील अहिरे, महिला व पुरुष पुलिस की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र से हो रहे अवैध कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कौशल्या माता विहार योजना के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो इसके लिए सतर्क हो कर कार्य करें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…

33 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

34 minutes ago
राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368…

36 minutes ago
रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों…

1 hour ago
मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

           मोहला ।   राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य…

1 hour ago
मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय…

1 hour ago