सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रायपुर स्थित आवासीय खेल अकादमी में विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने जानकारी दी कि हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (केवल बालिका), वेटलिफ्टिंग (बालक-बालिका) व एथलेटिक्स (बालक-बालिका) खेलों में प्रवेश के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
तीरंदाजी, फुटबॉल व वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रायल 28 से 29 अप्रैल तक, हॉकी व एथलेटिक्स के लिए 30 अप्रैल से 01 मई तक ट्रायल होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा, भोजन, बीमा, खेल किट एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए कलेक्टोरेट सारंगढ़ में कौशल ठेठवार सहायक खेल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9977115799 पर संपर्क किया जा सकता है।
अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…
ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…
अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…
अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों एवं नगरों…