छत्तीसगढ़

CG : एक पेड़ मां के नाम , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां के नाम लगाया पौधा,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई. अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी अपनी-अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन मंत्री केदार कश्यप को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वन विभाग पूरे प्रदेश में 4 करोड़ पेड़ लगवाएगा, जिसका शुभारंभ आज से हुआ है. आज वन विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में सभी जिलों में मिला कर 6 लाख पौधा लगाया जा रहा है. सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन की लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा. 70 लाख महिलाओं को हर माह उनके खातों में राशि डाली जाती है. जब अगस्त की किश्त जारी करेंगे तो उस दौरान 70 लाख महिलाएं अपनी माता के नाम से पेड़ लगाएंगी, इससे बड़ी क्रांति आएगी. केंद्रीय वित्त आयोग के अफसरों की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज 16 वित्त आयोग के अध्यक्ष और उनके पूरे टीम यहां पर आए हुए थे. उनके साथ हमारा बैठक हुआ है. आने वाला 16वें पंचवर्षीय योजना के विषय में विस्तार से विचार विमर्श हुआ है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूरी बात प्रदेश के संदर्भ में आयोग के सामने रखे.

kgnews

Recent Posts

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

6 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

10 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

13 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

16 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

26 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

27 minutes ago