रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई. अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी अपनी-अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन मंत्री केदार कश्यप को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वन विभाग पूरे प्रदेश में 4 करोड़ पेड़ लगवाएगा, जिसका शुभारंभ आज से हुआ है. आज वन विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में सभी जिलों में मिला कर 6 लाख पौधा लगाया जा रहा है. सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन की लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा. 70 लाख महिलाओं को हर माह उनके खातों में राशि डाली जाती है. जब अगस्त की किश्त जारी करेंगे तो उस दौरान 70 लाख महिलाएं अपनी माता के नाम से पेड़ लगाएंगी, इससे बड़ी क्रांति आएगी. केंद्रीय वित्त आयोग के अफसरों की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज 16 वित्त आयोग के अध्यक्ष और उनके पूरे टीम यहां पर आए हुए थे. उनके साथ हमारा बैठक हुआ है. आने वाला 16वें पंचवर्षीय योजना के विषय में विस्तार से विचार विमर्श हुआ है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूरी बात प्रदेश के संदर्भ में आयोग के सामने रखे.
रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो…
बालोद। जिले में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु…
माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का…
रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…
ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के…