कोरबा। जिले के NTPC साडा कॉलोनी में एक विशाल अजगर का रेस्क्यू किया गया है। ये अजगर एक एसयूवी गाड़ी के फ्रंट व्हील पर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। काफी देर तक जब ये सांप एक जगह पर बैठा रहा तो वाहन मालिक ने स्नेक रेस्क्यू की टीम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम के जीतेन्द्र सारथी अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद सांप को व्हील से निकाला गया। इसके बाद मामले की जानकारी कटघोरा DFO निशांत काे दी गई। फिलहाल अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। जितेंद्र सारथी ने बताया कि उनकी नोवा नेचर की टीम कोरबा जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं। सारथी ने कहा कि वन्य जीवों को बचाने के लिए उनकी टीम लोकल कम्युनिटी के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इसमें हर एक की भूमिका जरूरी हैं।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…