जांजगीर चांपा। जिले के बरगवा में घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चप्पल होने पर घर वालो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना अकलतरा थाना Akaltara Police Station क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। स्वजन ने आसपास खोज बिन की मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराया तो उसमे किशोरी का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया। यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…
रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…