CG : जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से झारखंड के लोगों को भी लाभ

जशपुरनगर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गांवों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी यहां पर बन रहा है।

     लोदाम सीएचसी की बीपीएम इसमहिमा तिग्गा के अनुसार झारखंड के मांझा टोली, रायडीह, तुरुमा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के लोग यहां की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इलाज के लिए आते हैं। पिछले 01 साल में  यहां 62  झारखंड निवासियों की  सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराई गई है। इसके साथ ही 58 टाइफाइड मरीजों का उपचार किया गया  है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी लोग यहां आते हैं। लोदाम सीएचसी में एक्सरे, ब्लड टेस्ट, सामान्य प्रसव, आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाओं सहित अन्य बीमारियों के इलाज की भी सुविधा है।

   मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत इस बार के बजट में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही इस बजट में जशपुर में नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय,जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

43 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

28 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

36 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago