छत्तीसगढ़

CG : ट्रक ट्रेलर चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान …

दुर्ग । जिले में लापरवाही से वाहन चलाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहले मामले में महिंद्रा थार वाहन चालक ने तेज और लापरवाह तरीके से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए आरआर हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में एक ट्रक ट्रेलर चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, ट्रक ट्रेलर चालक ने खपरी नाला में लगी रेलिंग को तोड़ दिया। यह घटना 12 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे की है।

प्रार्थी दुर्गेश राजपूत, निवासी नेहरू नगर भिलाई, हाईवे में इंजीनियरिंग का कार्य करता है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव की ओर जा रहे ट्रक ट्रेलर क्रमांक एमएच 40 सीएम 9454 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलगांव पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 3 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

15 minutes ago
CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

21 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

26 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

31 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

43 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

47 minutes ago