छत्तीसगढ़

CG : डेढ़ सौ हाथियों का डेरा, रायगढ़ में धान और मक्का फसल किया बर्बाद …

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। जिले में 130 से अधिक हाथियों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। रात होने के बाद हाथियों के झुंड किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं। रविवार रात धर्मजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में लगभग 15 किसानों की धान और मक्का की फसल को हाथियों ने खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रायगढ़ वन मंडल में 38 और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 94 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। रविवार रात धर्मजयगढ़ रेंज के आमगांव में हाथियों का दल खेतों तक पहुंचा, जहां उन्होंने 5 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

वहीं दर्रीडीह और ओंगना में 3 किसानों की फसल, क्रोंधा में 1 किसान की फसल, छाल रेंज के लामीखार में 1 किसान की मक्का फसल, हाटी तेंदुमुडी में 3 किसानों की धान की फसल और बोरो रेंज के कुमा में 2 किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार रात में हाथियों के आने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और वनकर्मियों ने उन्हें खेतों से भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों का दल खेतों में डटा रहा और सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर चला गया। सुबह विभागीय कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन शुरू किया।

kgnews

Recent Posts

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

8 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

15 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

35 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

2 hours ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago