महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरम सिंघी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद गांव के अन्य 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे।
इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दुर्घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…