CG : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत…

महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरम सिंघी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद गांव के अन्य 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे।

इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दुर्घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

1 minute ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री देवेश  कुमार ध्रुव द्वारा…

5 minutes ago
CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

दंतेवाड़ा : माई भारत एवं भोर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वीबीवाईएलडी (विकसित भारत यंग…

7 minutes ago
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

दंतेवाड़ा : जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने…

11 minutes ago
CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

20 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

23 minutes ago