बिलासपुर सरकंडा के बंगाली पारा में रहने वाली सीमा साहू गृहणी हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने 2011 में सरगांव स्थित 75 डिसमिल जमीन को खरीदा था।
इसके बाद से जमीन उनके कब्जे में हैै। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले विजय कुमार हिरानी जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने पहुंचा।
इसकी जानकारी होने पर सीमा के पति ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति की। खरीदार ने बताया कि उसने जमीन खरीद ली है, साथ ही खरीदी के दस्तावेज दिखाए।
इसमें उनकी पत्नी की जगह पर किसी दूसरी महिला की तस्वीर थी। उन्होंने इसकी शिकायत सरगांव थाने में की। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने मुंगेली एसपी कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने विनोबा नगर में रहने वाले विजय गुप्ता, फर्जी महिला और उसके पति व तिफरा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले भरत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित की तलाश कर रही है।
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…
बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…
अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…
एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…
अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…