छत्तीसगढ़

CG : धारा 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन…

आपसी समझौते से 31.60 लाख रुपये से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान

जशपुरनगर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आज स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस के प्रकरणों का संबंधित पक्षकारों एवं उनके अधिवक्ताओं की उपस्थिति में आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निराकरण करने का प्रयास किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर कु. श्वेता बघेल ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में चेक अनादरण से संबंधित 110 लंबित प्रकरण तथा 139 प्री-लिटिगेशन प्रकरण सहित कुल 249 प्रकरण रखे गए। इनमें से 17 लंबित एवं 12 प्री-लिटिगेशन सहित कुल 29 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों के निराकरण से कुल 31 लाख 60 हजार 559 रुपये की राशि से संबंधित विवादों का समाधान हुआ। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

kgnews

Recent Posts

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहडोल  भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने…

44 minutes ago
धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…

1 hour ago
नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…

1 hour ago
केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

छतरपुर  छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से…

1 hour ago
छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…

1 hour ago
CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

2 hours ago