CG : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत, महिला जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम…

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

कोरिया । नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर जिले की महिला जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष वन्दना राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक निश्चित ही देश की करोड़ो महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा, उन्होंने कहा आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी चमक व धमक बनाने में सफल हुई है।

जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े ने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके अनुसार, यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के प्रति सम्मान, विश्वास और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव ‘शक्ति’ का रूप माना गया है, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। यह कानून उस असंतुलन को दूर करेगा और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भूमिका देगा।

जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती कुसरो ने कहा कि यह दशकों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। इस अधिनियम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सीधे नीति निर्माण में शामिल होंगी, तो निर्णय अधिक समावेशी, संवेदनशील और दूरदर्शी होंगे। यह केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का विषय नहीं, बल्कि एक मजबूत और संतुलित श्नए भारतश् की नींव है। उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ का अर्थ केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिकार देना है। अब अधिक महिलाएं संसद और विधानसभाओं तक पहुंचेंगी, जो अपने अधिकारों और समाज के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएंगी।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

9 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

10 hours ago