महासमुंद। सरायपाली क्षेत्र के पतेरापाली निवासी अंजू प्रधान ने नौसेना में चयनित होकर न केवल वार्ड बल्कि शहर सहित पूरे अंचल का नाम रोशन किया है। नौसेना में चयनित होने पर समस्त वार्डवासियों ने अंजू का स्वागत किया। पतेरापाली निवासी नरेश प्रधान व अनीता प्रधान की पुत्री अंजू प्रधान ने केवल 20 वर्ष की अल्पायु में ही यह गौरवान्वित करने वाला कार्य कर दिखाया है।
अंजू ने बताया कि सरायपाली के एक निजी विद्यालय से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर से की थी। इसके पश्चात शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय साइंस कॉलेज रायपुर में बीएससी गणित की पढ़ाई कर रही थी। बीते लगभग दो वर्षों से वह नेवी की भी तैयारी कर रही थी। रायपुर में नेवी के लिए निविदा निकला था, जिसकी परीक्षा में गणित विषय वालों को ही सम्मिलित होना था। कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाले इसके एंट्रेंस एग्जाम की वह तैयारी कर रही थी। अंतत: उन्होंने रायपुर में कंप्यूटर से यह परीक्षा दी। जिसका फिजिकल टेस्ट विशाखापट्टनम में हुआ था।
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…
दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…
रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…
पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…
बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन…