छत्तीसगढ़

CG : पेट पाइंट शाप में वन विभाग का छापा, 4 कछुए जब्त …

बिलासपुर। जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट शाप पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार इंडियन रूफ्ड टर्टल (कछुए) जब्त किए और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। कछुओं की अवैध बिक्री की सूचना राज्य उड़नदस्ता को मिली थी। सूचना के आधार पर उड़नदस्ता की टीम शहर पहुंची और बिलासपुर वन परिक्षेत्र के साथ संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले विभाग के एक वन कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया। कर्मचारी ने तय कीमत पर एक कछुआ खरीदकर इसकी पुष्टि की, जिसके बाद टीम ने दुकान पर छापा मारा और कछुए को बरामद किया। आरोपित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कछुआ अनूसूची एक का वन्य जीव है। इसकरी खरीदी व बिक्री दोनों प्रतिबंधित है। इस सख्त आदेश का कुछ दुकान संचालक उल्लंघन कर रहे हैं। जिन-जिन जगहों पर चोरी-छिपे बिक्री होती है, उनकी जानकारी विभाग की टीम खंगाल रही है। इसी के तहत ही बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट नामक एक शाप में कछुआ बिकने की सूचना मिली। राज्य उड़नदस्ता ने पहले ग्राहक बनकर शाप के संचालक सिंधी कालोनी निवासी दीपक लाल चंदानी से बात की। उसने कछुए के होने की पुष्टि की और यह भी कहा जितना चाहे, उतना उपलब्ध करा देगा। इसके बाद उन्होंने छापामार कार्रवाई करने की योजना बनाई। टीम के सदस्य बिलासपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे और पूरी जानकारी दी। इसके बाद एक वनकर्मी को कछुआ खरीदने के लिए भेजा। वह कर्मी शाप में गया और कछुआ खरीदकर बाहर निकलते ही अधिकारियों को सूचना दी।

दबिश देने के लिए राज्य उड़नदस्ता व बिलासपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल वर्मा की अगुवाई में टीम तैयार थी। वह शाप में पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान उनको शाप के अंदर से चार कछुए बरामद हुए। जिसे जब्त करने के साथ संचालक को भी पकड़ लिया गया और वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। आरोपित पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई राज्य उड़नदस्ता टीम के अलावा बिलासपुर वन परिक्षेत्र परिक्षेत्र सहायक मुकेश साहू, लोकमणि त्रिपाठी, परिसर रक्षक कलेश पाल और अंशुज मानिकपुरी शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

35 minutes ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

50 minutes ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

60 minutes ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

1 hour ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

1 hour ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

1 hour ago