छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोल डलवाने के बाद गुंडागर्दी, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। भिलाई में जामुल थाना अंतर्गत ओम शांति चौक स्थित पेट्रोल पंप में वहां के कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कों ने पंप कर्मी को इतना मारा की वो बेहोश होकर जमीन में गिर गया। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंप के कर्मचारी पी रामा राव ने जामुल थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। उसने अपने आवेदन में बताया कि वो सुभाष मार्केट स्ट्रीट 34 खुर्सीपार में रहता है। ओम शांति चौक पर स्थित पेट्रोल पंप में कर्मचारी है। बीते 10 अप्रैल को वो रोज की तरह पंप में गाड़ियों में तेल डालने का काम कर रहा था।

इसी दौरान 5 लड़के अलग-अलग गाड़ी से पंप पहुंचे। उसमे से एक लड़के ने अपनी बाइक में 510 रुपए का पेट्रोल डलवाया और गाड़ी स्टार्ट करके जाने लगा। इस पर रामा राव ने उसे रोका और पैसे देने के लिए कहा। इससे लड़का इतना नाराज हो गया कि उससे गाली गलौज करने लगा।

जब पंप के कर्मचारी ने उसका विरोध किया तो सभी लड़कों ने दबंगई करते हुए बाइक और स्कूटी को वहीं खड़ा किया और उसेक बाद रामा राव को पकड़कर हाथ के कड़े से इतना मारा कि वो वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद लड़के गाली देते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

दुर्ग , जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई…

4 minutes ago
CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

17 minutes ago
राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य…

18 minutes ago
CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

दुर्ग. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा…

21 minutes ago
CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

22 minutes ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

26 minutes ago