CG : प्रधानमंत्री के नाम को मिट्टी में मिलाने में जुटा PMGSY विभाग : महेश गागड़ा …

बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्माणाधीन सड़कों और पुलियाओं में कथित भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायतों के बाद यह मुद्दा गंभीर हो गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य 500 से अधिक आबादी वाले गांवों को पक्की सड़कों के माध्यम से शहरों से जोड़ना था,ताकि ग्रामीण विकास को गति मिल सके और किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकें।

लेकिन बीजापुर जिले में इस महत्वाकांक्षी योजना की हालत चिंताजनक नजर आ रही है।आरोप है कि पीएमजीएसवाय विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़कों और पुलियाओं का निर्माण बेहद घटिया गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है।कई जगहों पर निर्माण इतना कमजोर है कि पुलिया हाथ से उखड़ने की स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अब ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और जिला कलेक्टर से की है।

मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि मीडिया में लगातार प्रकाशित खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संबंधित विभाग के मंत्री से चर्चा की है।

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माणाधीन सड़कों को गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूर्ण कराया जाएगा।साथ ही, जहां भी लापरवाही या अनियमितता पाई जाएगी, वहां दोषी ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता को टिकाऊ व बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

मीडिया में खबरे आने के बाद विभाग आया हरकत में।पीएमजीएसवाय विभाग ने आनन-फानन ने गुणवत्ताहीन तरीके से बने कई पुलिया को तोड़ दिया।

विभाग द्वारा किए गए कार्यवाही की जानकारी लेने पीएमजीएसवाय के एसडीओ जांगडे को फ़ोन पर जानकारी लेनी चाही तो साहब का फ़ोन बंद मिला।विभाग के इंजीनियर राजेन्द्र सिंह का कहना है मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा अब तक 03 पुलिया को तोड़ा गया साथ ही गुणवत्ताहीन कार्यो को लेकर ठेकेदार को नोटिस देने की तैयारी में है विभाग।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन इस गंभीर मामले में ठोस कार्रवाई कर पाता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

6 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

6 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

6 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

6 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

6 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

6 hours ago