CG : प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का चेक

बलौदाबाजार, सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा के एक मकान में गुरुवार को करीब 12 बजे आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रशासन क़ी टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन इस आगजनी में मकान जल गया। मकान क्षति का आकलन कर 6 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि 1 लाख 20 हजार का चेक एसडीएम अतुल शेट्टे ने दामाखेड़ा जाकर सौंपा।

एसडीएम ने बताया कि दामाखेड़ा निवासी हीरालाल वर्मा पिता शत्रुघन वर्मा के मकान में आग लगने क़ी सूचना पर नगर पालिका सिमगा एवं अपोलो कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी से मकान एवं घरेलू सामान कपड़े बर्तन जल गए। तत्काल कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर एवं पटवारी से प्रतिवेदन लेकर 1.20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए ग्राम दामाखेड़ा जाकर चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के अस्थाई रुकने की व्यवस्था  अटल समरसता भवन में की गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

31 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

27 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago