CG : प्रेमिका ने जेल भिजवाया, जमानत पर रिहा होते युवक ने किया सुसाइड…

बिलासपुर । प्यार में धोखा खाने से आहत एक युवक ने शनिवार शाम सुसाइड नोट लिखकर घर छोड़ दिया और देर रात उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी गौरव सवन्नी (29) पिछले कई दिनों से तनाव में था। शनिवार शाम उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें प्यार में धोखा मिलने का जिक्र था। नोट मिलते ही परिजनों ने रिश्तेदारों को फोन किया और जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा की। सिविल लाइन पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश शुरू हुई।

रात करीब 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान परिजनों ने की, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी। परिजनों ने बताया कि गौरव हाल ही में नोएडा से लौटा था और तभी से तनाव में था। वहीं उसका चचेरा भाई आशंका जता रहा है कि वह ऑनलाइन साइट्स के जाल में भी फंस गया था।

रिश्तेदारों के मुताबिक, गौरव ने मोबाइल पर एक युवती का नाम लिखते हुए सुसाइड करने की जिम्मेदार उसे ही बताया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नोएडा में नौकरी के दौरान गौरव का एक युवती से प्रेम संबंध बना था। बाद में युवती ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, जिसके चलते गौरव जेल भी गया। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था और तभी से तनावग्रस्त था।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago