बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहासी के लक्ष्मी नारायण ज्वेलरी शॉप में बड़ी उठाईगिरी हो गई। ग्राहक बन कर आए दो युवकों ने महिला स्टाफ को बातों में उलझाकर पांच लाख के सोने के टाप्स पार कर दिए। लगभग 20 जोड़ी टाप्स लेकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम रोहांसी के लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स की दुकान में दो युवक ग्राहक बनकर आए। वहां मौजूद महिला स्टाफ को ज्वेलरी खरीदने का झांसा देकर उसे बातों में उलझाए रखा। फिर काउंटर में रखे सोने के टॉप्स जो कि एक प्लास्टिक की छोटी थैली में रखी थी उसे बड़ी सफाई से पार कर चलते बने। वारदात के वक्त दुकान में सिर्फ महिला स्टाफ ही अकेली थी। दुकान का मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…