छत्तीसगढ़

CG : बेमेतरा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर

बेमेतरा, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से उपयोगी और सजावटी वस्तुएं भी बनाई जा सकती है और अतिरिक्त आमदनी भी की जा सकती है। अगर यह हुनर देखना या सीखना है,तो आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तकरीबन 75 किलोमीटर दूर बेमेतरा जिले के  ब्लॉक बेरला आना पड़ेगा। जिले के नगर पंचायत बेरला में स्वच्छता दीदियाँ रोजाना डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर रही है। इन दीदियों को कचरा कलेक्शन के दौरान प्राप्त कपड़े से वेस्ट टू वंडर के अतंर्गत घरेलू साज-सज्जा और उपयोगी सामग्री डोरमैट, परदा, कवर, मैट, थैला/झोला आदि बनाया जा रहा है। वे मांग अनुसार स्थानीय बाजार में स्टॉल लगाकर विक्रय भी कर रही है।इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। निकाय के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधियों  द्वारा दीदियों के हुनर  को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मालूम हो कि अधिकांश लोगों को घर में उपलब्ध कचरे से उपयोगी और सजावटी वस्तुओं को बनाने के बजाय उन्हें फेंकना उनके लिए सबसे सरल और अच्छा लगता है। घर पर रोजाना ढेर सारा कचरा पैदा होता है। जैसे फटे-पुराने कपड़े,नारियल के छिलके, पुराने अखबार, कांच के जार, प्लास्टिक की बोतल और गत्ते के डिब्बे आदि। इन सभी का उपयोग रचनात्मक तरीके से आंतरिक सज्जा को सजाने के लिए भी किया जा सकता है। बेस्ट आउट-ऑफ-वेस्ट का सीधा सा मतलब है कि ऐसी सामग्री से कुछ नया और आकर्षक बनाना जो किसी काम का न हो। पुराने से कुछ नया बनाना, पुनर्चक्रण और पुनर्चक्रण, किसी के कार्बन पदचिह्न को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। कचरे से बने सामानों से कोई भी अपने घर को सजा सकता है।

’जैसा कि मालूम है कि नगर निगम,नगर पालिका के बाद अब पंचायतों में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू हो गया है। इसके लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के लिये महिलाओं के स्व-सहायता समूह आगे आ रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू हो चुका है।’

महिलाएं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही हैं। महिलाएं सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग करने करती है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, वर्मी कम्पोस्ट एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चयनित किया गया है। इसी में से प्लास्टिक वेस्ट भी अलग से निकालकर इसे अन्य जिलों के लिए बनाए गए एक सेंटर में भेजेंगे। वहां इसे गलाकर इसका उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

5 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

9 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

12 minutes ago
CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लगातार आगे बढ़ने और वेदर सिस्टम में आए बड़े बदलावों…

23 minutes ago
मोहला : कोड़ेमरा स्कूल में नए बच्चों का मुंह मीठा कराया…

मोहला : कोड़ेमरा स्कूल में नए बच्चों का मुंह मीठा कराया…

मोहला | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेमरा (संकुल मोतीपुर) में शनिवार को प्रवेश उत्सव मनाया…

25 minutes ago
CG : कपड़ा शॉप में लगी आग, व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान …

CG : कपड़ा शॉप में लगी आग, व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान …

कवर्धा। शहर के मुख्य बाजार में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक…

30 minutes ago