CG : बेलबहरा प्रक्षेत्र में जिपं सदस्य रामजीत लकड़ा के हाथों कृषकों को मिला मत्स्य बीज

मनरेगा डबरियों से बढ़ेगी आय और पोषण, 2000 नग कार्प मछली बीज मुफ्त प्रदान

एमसीबी, रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरियों को आय और पोषण का नया आधार बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां विकासखण्ड में मत्स्य पालकों को अनुदान स्वरूप प्रति डबरी 2000 नग मिश्रित मेजर कार्प मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बेलबहरा (वि.ख. मनेन्द्रगढ़), जनकपुर (वि.ख. भरतपुर) और आमाडांड (वि.ख. खड़गवां) के मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से किसानों को बीज वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रत्येक विकासखण्ड की 100-100 डबरियों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है। सरकार की यह पहल न केवल मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी बल्कि ग्रामीण अंचल में पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। अब किसानों को मछली बीज खरीदने का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम आय वृद्धि के साथ-साथ कुपोषण दूर करने में भी कारगर सिद्ध होगा।

इसी दिशा में मत्स्य बीज फिंगरलिंग संचय योजना भी लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान (इकाई लागत 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर) पर मछली बीज वितरित किया जाएगा। इसका लाभ जिले के पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहों के सदस्यों और व्यक्तिगत हितग्राहियों को मिलेगा। शर्त यह है कि उनके पास अपनी डबरी अथवा तालाब होना चाहिए या फिर उन्होंने शासकीय तालाब/जलाशय को दस वर्षीय लीज पर लिया हो। इस कड़ी में 27 अगस्त 2025 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बेलबहरा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा (भगत बाबू) ने कृषकों को अनुदानित मत्स्य बीज प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक मछली पालन ओ.पी. मंडावी भी उपस्थित रहे। ग्राम बंजी, बुन्देली, पाराडोल, भौंता, नारायणपुर और छिपछिपी के कृषकों ने बीज प्राप्त किया और सरकार की इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

26 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

27 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago