CG : बेहतर प्रशासन की ओर बढ़ते कदम, दंतेवाड़ा में साधना सप्ताह शुरू

दंतेवाड़ा, कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर राजेश पात्रे ने विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मयोगी भारत के उद्देश्यों पर विस्तृत परिचर्चा की गई तथा साधना सप्ताह का सामूहिक वाचन किया गया। बैठक में आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल में पंजीकरण, लक्ष्य निर्धारण तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।


     इस दौरान अपर कलेक्टर पात्रे ने कहा कि कर्मयोगी भारत का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि साधना सप्ताह के माध्यम से आत्मचिंतन, पारदर्शिता, नवाचार और टीमवर्क को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि साधना सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय के साथ जोड़ा गया है।

उद्घाटन दिवस पर सामूहिक वाचन एवं उद्देश्यों पर चर्चा, आत्मचिंतन दिवस पर व्यक्तिगत कार्यशैली का आत्म मूल्यांकन, सेवा संकल्प दिवस पर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प, नवाचार दिवस पर कार्यप्रणाली में सुधार हेतु नए विचारों का आदान-प्रदान एवं डिजिटल साधनों के उपयोग पर कार्यशाला, पारदर्शिता दिवस पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा, सहयोग दिवस पर टीम भावना एवं विभागीय समन्वय को प्रोत्साहित करने तथा समापन दिवस पर सप्ताह भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन एवं अनुभव साझा किया जाएगा। साधना सप्ताह के माध्यम से जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस दौरान सभी विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

25 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

30 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

40 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

1 hour ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

1 hour ago