भिलाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आ रही है। यहां ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एप के पैनल में एक युवक का शव मिला है। युवक का शव केबल वायर के बीच फंसा हुआ मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक चोरी करने की नियम से घुसा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। भिलाई स्टील प्लांट में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 (Blast Furnace 7) के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में हादसा हुआ है। जिस पैनल के अंदर केबिल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, उसकी दीवार टूटी पाई गई है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर व्यक्ति चोरी करने की नियत से अंदर घुसा होगा।
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…
भोपाल प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा है कि वे खुले मन से…
इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को चेतावनी दी…