दुर्ग जिले में भू-माफिया खुलेआम दूसरे की जमीन को अपना बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। भिलाई में दो भू-माफिया ने हाउसिंग बोर्ड की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर प्लॉटिंग कर दी। जब हाउसिंग बोर्ड को इसकी जानकारी हुई, तो अब अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। मामला भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास का है। यहां अंसारी ब्रदर्स ने मिलकर हाउसिंग बोर्ड की कई एकड़ जमीन को अपना बताते हुए उस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद गलत खसरा नंबर दिखाकर उस पर प्लॉटिंग भी शुरू कर दी। ये खेल कई महीनों से चला आ रहा था। जब हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम में की। भिलाई नगर निगम आयुक्त और एसडीएम के आदेश पर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। जोन आयुक्त, भवन अनुज्ञा अधिकारी और तहसीलदार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम जेसीबी लेकर कोहका हाउसिंग बोर्ड पहुंची और प्लॉटिंग वाली जमीन की संरचना को हटाने का काम किया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…