छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद कीटनाशी दुकानों में गड़बड़ी, 09 को मिला नोटिस

महासमुंद, जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं उचित दर पर खाद, बीज एवं कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि महासमुंद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के कीटनाशी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद विकासखंड के प्रणव कृषि केन्द्र मचेवा, ओंकार कृषि केन्द्र बम्हनी, साहू कृषि केन्द्र एवं आर.के. ट्रेडर्स लाफिनखुर्द, महेन्द्र कृषि केन्द्र पासिद, दाउजी कृषि केन्द्र महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के महाराज कृषि सेवा केन्द्र भगतदेवरी, प्रधान कृषि सेवा केन्द्र बड़ेलोरम एवं चौधरी कृषि सेवा केन्द्र परसवानी के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशी विक्रय करने एवं दुकान में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने के फलस्वरूप कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानानुसार कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संबंधित फर्म को 03 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाऐगी। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में डॉ. परमजीत सिंह कंवर सहायक संचालक कृषि, श्री उमेश चंद्राकर कृषि विकास अधिकारी, श्री भूषण साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री ओमप्रकाश चंद्राकर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

बस्तर. बस्तर में बढ़ती गर्मी के साथ अब आवारा कुत्तों का आतंक भी लोगों की…

2 minutes ago
राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | नंदई चौक में शाम से पूरी रात मवेशियों का डेरा लग रहता है।…

3 minutes ago
CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान खुद को गृह मंत्री का ओएसडी ऑफिसर…

6 minutes ago
भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया…

41 minutes ago
MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

1 hour ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

1 hour ago