छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद में रोमांचक हैंडबॉल सेमीफाइनल मुकाबले

महासमुंद। महासमुंद में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज सेमीफाइनल मैच के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। दोपहर तक आयोजित मैचों के बाद खिलाड़ियों और कोचों को छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर का भ्रमण कराया गया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल परिणाम में बालक वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली को 21-18 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 23-18 के स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 13-10 के स्कोर से मात दी तथा दिल्ली ने तेलंगाना को 17-11 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना और संघर्षशीलता सराहनीय रही। अब सभी की नजरें आगामी फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago