अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आदेशानुसार पूर्व में स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 सहायिका के पद रिक्त है। पद पूर्ति हेतु मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की नियुक्ति किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से 13 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें सेक्टर खड़गांव अंतर्गत ग्राम पंचायत महारानीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र महारानीपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद, सेक्टर पैगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लुरैना के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं सेक्टर पैगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लुरैना के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना जूनाडीह में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद पर भर्ती की जानी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण एवं आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है।
भोपाल पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान…
रायपुर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. …
रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ…
भोपाल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं…
रायपुर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…