बिलासपुर. जशपुर के रहने वाले युवक का शहर से अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है. युवक बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहा था. वह गांव जाने के लिए निकला और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. युवक ने खुद अपने पिता को अपहरण और 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की जानकारी दी है. युवक ने पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा है. मामले में सीएम हाउस से फोन आने के बाद हरकत में आई पुलिस लापता की युवक की तलाश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था, उसने एमएससी तक पढ़ाई की है. उसने अपने घरवालों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने और बैंक में काम करना बताया था. बीते 1 अक्टूबर को उसने अपने पिता को फोन कर बताया वह घर आ रहा है. देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला. इससे घरवाले घबरा गए, उसके पिता खोजते हुए बिलासपुर आ गए. उसके किराए के मकान में ताला लगा मिला और मोबाइल बंद आ रहा था. फिर फिरौती के लिए फोन आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस में जानकारी दी. सीएम हाउस से फोन आने पर सिविल लाइन पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश तेज कर दी.
जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…
अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…
अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…
धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…
पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…