छत्तीसगढ़

CG : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के सामान्य सड़कों पर संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खेतों के लिए बने हैं आयरन केजव्हील

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले आयरन केजव्हील केवल कृषि कार्य और खेतों में उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इन्हें रबर टायर के स्थान पर डामर, सीमेंट की सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाना मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।

सड़कें हो रही हैं क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का भी खतरा

लोक निर्माण विभाग के अनुसार ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर चलने से डामर और सीमेंट की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जनजागरूकता अभियान

जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों तथा आयरन केजव्हील के सुरक्षित एवं निर्धारित उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

मीडिया के माध्यम से होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

परिवहन विभाग ने स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना तथा मोटर वाहन नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

kgnews

Recent Posts

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई   रायगढ़ के…

34 minutes ago
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…

37 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

1 hour ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

1 hour ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

2 hours ago