रायपुर। रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक युवती के साथ चार अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे और यहां सप्लाई कर रहे थे। इसमें एक आरक्षक का नाम भी सामने आया है। हालांकि उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस आज राजफाश करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवती ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको दबोचा और पूछताछ में लिया। उसमें एक युवती भी शामिल थी। जिससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली के चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक दिल्ली से यहां आकर किराए के मकान में रह रहे थे। वहां से ये ड्रग्स लेकर आते थे। इसके बाद शहर में युवकों को सप्लाई करते थे। शहर में होने वाली क्लब, पब की पार्टी में भी शामिल होकर वहां सप्लाई करते थे। इनके साथ कई और लड़कियां भी जुड़ी हुई हैं।
राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना…
आरंग। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में रेत के अवैध भंडारण को लेकर गुरुवार को…
खरसिया। यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के…
रायपुर. राजधानी रायपुर में दो दिनों से लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं. प्रदेश…
आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार मुख्यमंत्री विष्णु…