छत्तीसगढ़

CG : लकड़बग्घे ने 4 ग्रामीणों को किया घायल, इलाके में दशहत…

कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्‍लाक में इन दिनों लकड़बग्घा के आतंक से लोग परेशान है। लकड़बग्घा आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे लोग डरे हुए हैं। इसके बाद भी वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं लकड़बग्घा ने बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। लकड़बग्घे के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार माकड़ी ब्‍लाक के ग्राम तितरवंड की लीलाबाई मंडावी और पति हीरामन मंडावी दोनों रात में बरामदे में सोए हुए थे। देर रात करीब 1 बजे बजे लकड़बग्घे ने लीलाबाई पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाते हुए हीरामन लकड़बग्घा के सामने आ गया। लकड़बग्घे ने हीरामन को भी घायल कर दिया।

दूसरी ओर ग्राम उलेरा के उम्र 35 वर्षीय राम प्रसाद मरकाम अपने घर में शाम 4 बजे गाय के चारा के लिए घास काट रहे थे। तभी अचानक लकड़बग्घा ने उनपर पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं ग्राम पंचायत बागबेड़ा खुड़ी के लखन्तिन मंडावी पर लकड़बग्घे ने उस वक्‍त हमला कर घायल कर दिया जब वह घर के सामने टहल रही थी ।

एक ही दिन लकड़बग्घे ने चार ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। इधर, वन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

माकड़ी डिप्टी रेंजर जय सिंह मरकाम ने बताया, इसका प्रकरण बनेगा तथा लकड़बग्घे के हमले में घायलों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। क्षतिपूर्ति राशि घायलों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होगी।

माकड़ी के स्वास्थ्य विभाग के डॉ सतीश नायक ने बताया, मरीजो को सिर और हाथों में लकड़बग्घा के काटने के निशान है। मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago