छत्तीसगढ़

CG : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कालिंदी नर्सिंग इंस्टीट्यूट कॉलेज कांकेर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव भास्कर मिश्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनसंख्या विस्फोट, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थय के प्रति जागरूक करना है।

तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी, गरीबी, संसाधनों की कमी, पर्यावरण प्रदूषण और जीवन स्वास्थ में गिरावट जैसी समस्या नियंत्रण के बारे में जागरूक होना चाहिए, जिससे की आने वाला भविष्य उज्ज्वल हो। उक्त शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम, वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, मोटर व्हीकल एक्ट जैसे कानूनी की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कालिंदी नर्सिंग इंस्टीट्यूट कॉलेज कांकेर की प्राचार्य पूजा पांडे, सागर गुप्ता प्रतिधारक अधिवक्ता, कौशल रजक, पैरालीगल वोलेंटियर नीलकमल मटियारा उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार

विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार

विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज अवैध रेत भंडारण…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांग चांदनी के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली पेंशन की सुविधा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांग चांदनी के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली पेंशन की सुविधा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांग चांदनी के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली पेंशन की…

44 minutes ago
खेतों तक समय पर पहुंच रहे कृषि आदान, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खेतों तक समय पर पहुंच रहे कृषि आदान, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खेतों तक समय पर पहुंच रहे कृषि आदान, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान रायपुर, …

51 minutes ago
CM साय ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और खाद-बीज उपलब्धता पर हुई अहम चर्चा

CM साय ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और खाद-बीज उपलब्धता पर हुई अहम चर्चा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा…

1 hour ago
मानहानि मामले में राहुल गांधी का यू-टर्न, बोले- बयान का आशय शिवराज या कार्तिकेय से नहीं था

मानहानि मामले में राहुल गांधी का यू-टर्न, बोले- बयान का आशय शिवराज या कार्तिकेय से नहीं था

जबलपुर  कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

1 hour ago