CG : सड़क में आवागमन रोका हाथियों ने, रायगढ़ में फसल भी बर्बाद कर रहे …

रायगढ़। जिले के छाल रेंज में सोमवार शाम एक हाथी दल को सड़क पार करते देखा गया, जिससे दोनों ओर यातायात कुछ समय के लिए थम गया। वहीं हाथियों ने क्षेत्र के 6 किसानों की फसल भी बर्बाद कर दी है। जानकारी के अनुसार बोजिया परिसर स्थित औरानारा रोड पर लोगों की आवाजाही जारी थी।

इसी दौरान हाथियों का दल सड़क किनारे आकर खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। कुछ देर तक सड़क किनारे रुकने के बाद हाथी एक-एक कर सड़क पार करने लगे। बताया जा रहा है कि दल में करीब 15 से 17 हाथी शामिल थे, जो सिंघीझाप की ओर जंगल में जाने की संभावना है।

हाथी मित्र दल ने बोजिया-सिंघीझाप और औरानारा-सिंघीझाप मार्ग पर सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है। रविवार देर रात हाथियों का दल छाल रेंज के भलमुड़ी गांव के पास पहुंच गया। यहां दो किसानों के खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया। हाटी गांव में भी हाथियों ने चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों और वनकर्मियों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे काफी देर तक डटे रहे और सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गए।

kgnews

Recent Posts

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण से खुशहाल हुई खेती

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण से खुशहाल हुई खेती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी पहल से किसान सोमारू की राह हुई आसान रायपुर,…

4 minutes ago
CG : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

CG : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के…

10 minutes ago
CG : भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की …

CG : भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला…

11 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 2 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

CG : प्राकृतिक आपदा के 2 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों…

16 minutes ago
CG : इफको नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास …

CG : इफको नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास …

एमसीबी। खेती में आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों का उपयोग किसानों के लिए नई संभावनाओं…

16 minutes ago
CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 3D Blast हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹30-30 लाख की सहायता

CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 3D Blast हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹30-30 लाख की सहायता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में…

21 minutes ago