छत्तीसगढ़

CG : सरजू के सपने हुए साकार

कोरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक और किसान परिवार का जीवन बदल दिया है। बैकुंठपुर विकासखण्ड ग्राम खाड़ा निवासी स्वर्गीय कुंती बाई के पुत्र 56 वर्षीय सरजू अब एक पक्के घर में अपने परिवार के साथ आरामदायक जीवन बिता रहे हैं।

सरजू ने बताया कि पहले उनका घर मिट्टी और खपरैल का था, जो बारिश के मौसम में पानी टपकने और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से भर जाता था। सीमित स्थान और आर्थिक तंगी के कारण परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

सरजू ने भावुक होकर कहा, “हम किसान हैं और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना हमारे लिए सपना जैसा था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरी मां के नाम पर यह घर स्वीकृत हुआ। अब, उनकी यादें इस घर के साथ हमेशा हमारे साथ हैं। यह घर हमारी जिंदगी की बड़ी मुश्किलों का समाधान बन गया है।”

नई उम्मीद और बेहतर जीवन
सरजू के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। अब पक्के घर में न तो बारिश की चिंता होती है और न ही कीड़े-मकोड़ों की समस्या। पर्याप्त जगह होने के कारण परिवार के सभी सदस्य सहजता से रह पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “पुराने घर की सभी परेशानियां अब अतीत की बात हो चुकी हैं। यह घर मेरे परिवार के लिए सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बन गया है।”

सरजू और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना न केवल उनके जीवन को बेहतर बना रही है, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार के लिए एक नई उम्मीद जगा रही है।

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

19 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

24 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

34 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

56 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

58 minutes ago