राजनांदगांव शहर के मोहारा बायपास में सोमवार तडक़े शार्ट-सर्किट से लगी आग से एक हाईवा का केबिन जलकर खाक हो गया। वहीं हाईवा के दूसरे हिस्से में भी आग से नुकसान हुआ है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तडक़े लगभग 3-4 बजे मोहारा-बायपास में धमतरी से रेत भरकर नागपुर की ओर जा रही हाईवा में अचानक धुंआ उठने लगा। ड्राईवर को अनहोनी की आशंका हुई और वह जब वाहन से उतरा तो आग भभक उठी। देखते ही देखते केबिन में आग फैल गया और इंजन समेत सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया। इधर, रेत भरी पिछले हिस्से में भी आग से नुकसान पहुंचा है। बसंतपुर थाना प्रभारी विजय मिश्रा के मुताबिक चालक के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट-सर्किट से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…
रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…
इंदौर धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…
रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…
रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…
इंदौर इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…