छत्तीसगढ़

CG : हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने लॉरी को मारी टक्कर, 2 की मौत…

हैदराबाद: वारंगल-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना यदाद्री भुवनागिरी जिले के रायगिरी के पास हुई है।

वारंगल से हैदराबाद जा रही लॉरी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महबूबाबाद जिले स्थित केसमुद्रम के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब कार ने पेट्रोल पंप जा रही एक लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से लॉरी के पिछले हिस्से में फंस गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लॉरी पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रही थी तभी पीछे से आ रही कार जा भिड़ी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे में तब्दील हो चुकी कार को रास्ते से हटाया। पुलिस के अनुसार परिवार संक्रांति पर्व मनाकर लौट रहा था। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसकी लापरवाही से ऐसा हुआ। इससे पहले आठ जनवरी को करीमनगर और राजन्ना-सिरसिल्ला जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया था।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कहडबरी और उमरपाल में 2 महीने से थ्री-फेज सप्लाई ठप…

राजनांदगांव : कहडबरी और उमरपाल में 2 महीने से थ्री-फेज सप्लाई ठप…

अंबागढ़ चौकी , बारिश की बेरुखी से जूझ रहे किसानों पर अब बिजली कंपनी की…

1 minute ago
राजनांदगांव : दुर्ग लौट रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, बच्चे की मौत, 10 घायल…

राजनांदगांव : दुर्ग लौट रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, बच्चे की मौत, 10 घायल…

राजनांदगांव/दुर्ग , नेशनल हाइवे पर राजनांदगांव के भानपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क…

7 minutes ago
राजनांदगांव : दो सप्ताह से सूखे पड़े हैं 24 गांवों में लगे नल…

राजनांदगांव : दो सप्ताह से सूखे पड़े हैं 24 गांवों में लगे नल…

राजनांदगांव , धीरी नल जल समूह भरी बारिश में ग्रामीणों को परेशान कर रही है।…

16 minutes ago
राजनांदगांव : मदद के बहाने मोबाइल मांग हो गए फरार…

राजनांदगांव : मदद के बहाने मोबाइल मांग हो गए फरार…

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज अस्पताल मोड़ के पास तीन अज्ञात युवकों ने मदद के बहाने…

19 minutes ago
राजनांदगांव : 20 लाख मुआवजे का आश्वासन​ दिया…

राजनांदगांव : 20 लाख मुआवजे का आश्वासन​ दिया…

राजनांदगांव | टेड़ेसरा के ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट से दम तोड़ने वाले मजदूर के…

21 minutes ago
इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल

इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल

इंदौर  मध्य प्रदेश में सर्वाधिक एयर ट्रैफिक वाले इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार की कवायद तेज…

32 minutes ago