भोपाल
 मध्यप्रदेश में अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार केरल में मानसून के 27 मई से लेकर 3 जून तक सेट होने के संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल में सेट होता है। बीते पांच में से 4 साल यह 29 मई से लेकर 3 जून के बीच सेट होता रहा है। सिर्फ 2019 में यह सबसे लेट 8 जून को केरल पहुंचा था।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून आ सकता है। मध्यप्रदेश में गर्मी से 15 मई से राहत मिलने लगेगी। 16 मई से प्रदेश के कई इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पीके साहा ने बताया कि अब तापमान के इससे ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान करीब एक से दो डिग्री लुढ़क सकता है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में दिन में बादल रहेंगे, जबकि शाम को राहत भरी बौछारें पड़ सकती हैं। अधिक बारिश होने पर भी तापमान और गिर सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *