दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर गिरेगा पारा, 30 से बदलेगा मौसम

ग्वालियर
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव की शुरूआत हो जाएगी। आसमान में बादल छाने के साथ ही दो दिन गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं। इसके चलते दिन के तापमान में जहां गिरावट होगी, तो वहीं रात के तापमान में गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग जाएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 नवंबर तक रहेगा। 28 नवंबर से फिर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को रात और सुबह के समय ठंड का अहसास होगा। तापमान में गिरावट का सिलसिला सिर्फ तीन दिन ही चल सकेगा, क्योंकि 30 नवंबर से जम्मू-कश्मीर में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक दिसंबर से फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उत्तरी हवा का बहाव थमने से यह स्थिति बनेगी। इसके चलते लोगों को रात में बढ़ रही ठंडक से थोड़ी राहत मिल सकेगी।

मौसम का साप्ताहिक अनुमान

26 नवंबर- आसमान में बादल छाने के कारण रात और दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जाएगी।

27 नवंबर- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन के तापमान में कमी आएगी।

28 नवंबर- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

29 नवंबर- रात के साथ ही दिन में भी ठंडक का अहसास होगा। पारे में गिरावट होगी।

30 नवंबर- नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिन में गर्मी बढ़ेगी। पारा 28 डिसे रहने की संभावना।

1 दिसंबर- रात और दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago