डीएवीवी इंदौर में पहली बार प्राचीन भारतीय गणित पर पाठ्यक्रम, 23 दिसंबर तक होंगे प्रवेश

इंदौर
गणित विषय के कंसेप्ट और बारीकियों को समझाने की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें पहली मर्तबा प्राचीन भारतीय गणित के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। डाटा साइंस विभाग में स्थापित सेंटर फार आइंट मैथमैट्रिक्स में प्राचीन भारतीय गणित पर सर्टीफिकेट पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को 23 दिसंबर तक आवेदन करना है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। पहली बैच में कोर्स की 25 सीटें रखी है। अधिकारियों के मुताबिक पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर गाइडलाइन पोर्टल पर जारी कर दी है।
 

सर्टीफिकेट पाठ्यक्रम आइन्ट इंडियन मैथमैट्रिक्स में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं, जिसमें पचास प्रतिशत अंक अनिवार्य है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक पर दाखिला दिया जा सकेगा। एसटी और एससी को पांच प्रतिशत अंक की छूट है। दो सेमेस्टर का पाठ्यक्रम डिजाइन किया है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर शनिवार से शुरू हुई है, जो 23 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी है। जबकि विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम की फीस महज 2 हजार रुपये रखी है। 25 सीटों वाले इस पाठ्यक्रम की कक्षाएं डाटा साइंस विभाग में लगेंगी।

प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को दसवीं-बरहवीं कक्षा की अंकसूची, एसटी-एससी और ओबीसी प्रमाण पत्र, मूल निवासी, फोटो आइडी, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा करना होंगे। डाटा साइंस विभाग के एचओडी डा. विजय बाबू गुप्ता का कहना है कि पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया दिसंबर अंतिम सप्ताह में खत्म होगी। उसके बाद कक्षाएं जनवरी से लगाई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago